गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा पदाधिकारियों ने लगाया युवक पर गाली गलौच व धमकाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा पदाधिकारियों ने एक व्यक्ति पर गाली गलौज व धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह ने कहा है कि बीती 25 जून को गुरूद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर बैठक में कवलजीत उर्फ शेरू पदाधिकारियों के साथ गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: चप्पल-जूते त्यागकर रहने के पीछे श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना जुड़ी होती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440