समाचार सच, हल्द्वानी। गुरूदेव फाउडेंशन की संस्थापक ने बच्चों के माध्यम से एक अप्रैल का महत्व बताते हुए कहा कि दुनिया भले ही एक अप्रैल को लोग एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में ऐपल की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं, जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा। भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। 1992 उम भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।
1930 विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई। कुछ इतिहासकार बताते हैं कि अप्रैल फूल का इतिहास आज से करीब 438 साल पुराना है। जब 1582 में फ्रांस ने जूनियन कैलेंडर को छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था। जूलियन कैलेंडर में नया साल 1 अप्रैल को शुरू होता था। जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में यह 1 जनवरी पर शिफ्ट हो गया। इतिहासकारों ने अप्रैल फूल डे को हिलेरिया से भी जोड़ा है। यह एक लैटिन शब्द है जिसका मतलब होता है आनंदित। हिलेरिया प्राचीन रोम में वहां के एक समुदाया द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार रहा है। इसे मार्च के अंत में मनाते थे जिसमें लोग किसी दूसरे इंसान का वेश बनाकर दूसरों को बेवकूफ बनाते थे। अप्रैल फूल डे को वसंत विषुव से जोड़कर भी देखा जाता है। इसकी थ्योरी कुछ इस प्रकार दी गई है – ये वसंत का पहला दिन होता है (खासकर उत्तरी गोलार्ध में)। ये वो समय है जब प्रकृति अपने बदलते रूप और रंगों से लोगों को बेवकूफ बनाती है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


