व्हाट्सअप नंबर हैक कर महिलाओं को भेजा अश्लील मैसेज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति का व्हाट्सअप नंबर हैक कर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। यूजर ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में जजी के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले धर्मानन्द भट्ट ने कहा है कि उसका व्हाट्सअप नंबर किसी ने हैक कर लिया। साथ ही उसके नंबर से महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजे जाने लगे। इसका पता उसे तब चला जब एक महिला ने उसे फोन किया। इस पर उसने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440