हल्द्वानीः अनुज कुमार जोशी का जनसंपर्क अभियान, वार्ड 43 को विकास मॉडल बनाने का वादा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम चुनावों में वार्ड 43 से पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी अनुज कुमार जोशी, जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सत्या विहार, नंदा विहार, मंगला विहार और सैनिक कॉलोनी में अपने समर्थकों के साथ लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

अनुज जोशी ने वार्ड के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र को एक विकास मॉडल के रूप में बदलने का संकल्प लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य वार्ड 43 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, तकनीक का उपयोग करके क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है।

उन्होंने वार्ड के लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह राजनीति में नई सोच और पारदर्शिता लाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने वादा किया कि यदि उन्हें चुना जाता है, तो वे हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों और युवाओं ने अनुज जोशी का स्वागत किया और उनकी योजनाओं की सराहना की। समर्थकों के साथ-साथ कई नागरिकों ने भी उनके प्रयासों को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440