हल्द्वानी (बड़ी खबर): दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर पुलिस की कार्रवाई, घर की संपत्ति कुर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस बीच पुलिस ने उसके घर की कुर्की की है।

बोरा के खिलाफ एक सितंबर को लालकुआं निवासी महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसने पीड़िता को नौकरी पर रखा और फिर नौकरी परमानेंट करने के नाम पर उसका शोषण किया। इसके अलावा, उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

हाल ही में, कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया और अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुकेश बोरा के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और संपत्ति की कुर्की की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440