समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने एक व्यक्ति पर कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो लेने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हीरानगर निवासी एक महिला ने कहा है कि हल्द्वानी के एक व्यापारी नेता निवासी रामपुर रोड गली नम्बर 1 व हाल निवासी बोरा फार्म बरेली रोड उसका विगत दो-तीन वर्षों से मानसिक व शाररिक उत्पीड़न करता चला आ रहा है। उसका कहना है कि कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इन अश्लील फोटो को वह उसे व उसकी सहेलियों को भेजकर उन्हें व उसे ब्लैकमेल कर रहा है। जब वह उक्त फोटो हटाने की बात कहने आरोपी के ऑफिस गई तो उसने अपनी कर्मचारी कीर्ति सिंह खड़का से उसके साथ मारपीट कराई। इस मामले में उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी ने उसे एक अधिवक्ता के वहां बुलाया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी कई अन्य महिलाओं की अश्लील फोटो लेकर उन्हें भी ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












