हल्द्वानी बाईपास पर कहर बनकर आया ट्रैक्टर! बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बाईपास रोड पर हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली (UK 06 BJ 9562) और बाइक (UK 06 AL 6406) की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि छतरपुर निवासी विमल पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा उसका साथी नितिन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   46 स्कूलों को नोटिस पर विवाद: दीपक बल्यूटिया का सवाल - महंगी किताबों के खेल में किसका हित साध रही सरकार?

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उद्घाटन से पहले ही ‘ग्लास ब्रिज’ पर सवालः ऋषिकेश में बजरंग सेतु का कांच चटका

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440