हल्द्वानीः सड़कों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल के तहत सड़कों को स्थानीय कुमाऊनी संस्कृति के भित्तिचित्रों से सजाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हल्द्वानी भ्रमण के दौरान नैनीताल रोड काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चलकर इन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भित्तिचित्रों और सौंदर्यीकरण कार्यों को देखा और उनकी सराहना की। विशेष रूप से, मुख्यमंत्री ने स्वयं भी एक पेंटिंग बनाई, जिससे स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिला।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी दी कि हल्द्वानी कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र का प्रवेश द्वार है, जहां से बड़ी संख्या में आम नागरिकों और पर्यटकों की आवाजाही होती है। इससे पहले यहाँ यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाकर सड़कों की चौड़ाई 9 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर कर दी गई है। साथ ही, क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया गया है, जिससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति, पर्यटन और वन्यजीवों से परिचित हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को इन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कुमार डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440