हल्द्वानीः ठंड के बावजूद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी का जनसंपर्क अभियान जोरदार, विकास का भरोसा दिलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कड़ाके की ठंड के बावजूद हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान को पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी रखा है। बुधवार को ललित जोशी ने विधायक सुमित हृदयेश और प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के साथ वार्ड नंबर 8, जगदंबा नगर में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में जोशी का जनता से संवाद
जनता को संबोधित करते हुए ललित जोशी ने खुद को एक जनआंदोलन से जुड़ा नेता बताया और हल्द्वानी के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में शहर को एक नई दिशा मिलेगी।

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान जनता से अपील की कि यह चुनाव हल्द्वानी के विकास और बदलाव का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि आपका समर्थन ही हमारी ताकत है। आइए, मिलकर हल्द्वानी को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले चलें। इधर ललित जोशी ने अपने प्रचार अभियान के तहत शीशमहल में आयोजित भागवत में प्रतिभाग किया और हरीनगर में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 सितम्बर 2026, बुधवार स्कंद षष्ठी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

महिलाओं के बीच ललित जोशी की धर्मपत्नी ने किया उत्तरायणी मेले में जनता से संवाद
कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की धर्मपत्नी कविता जोशी भी प्रचार में सक्रिय नजर आईं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरायणी मेले में जनता से संवाद किया। उन्होंने कांग्रेस के विकास विजन को साझा करते हुए मेले में उपस्थित लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। कविता जोशी ने कहा कि उत्तरायणी मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

यह भी पढ़ें -   गणेश महोत्सव के तीसरे दिन 116 लोगों ने किया रक्तदान, भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु

कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह
कड़ाके की सर्दी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जनसंपर्क अभियान में विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, हेम पांडे, संजय सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी, कैलाश शाह और दीपक शाह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

चुनावी माहौल गरमाया
इस जनसंपर्क अभियान ने हल्द्वानी में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान में जनता का फैसला यह तय करेगा कि शहर की बागडोर किसके हाथों में होगी। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रियता से साफ कर दिया है कि वे इस चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440