हल्द्वानीः बिठौरिया में पेयजल संकट गहराया, जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बिठौरिया क्षेत्र के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जिससे नाराज होकर बुधवार को स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और पानी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद जल संस्थान कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। सीवरेज और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के कारण जल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

उनका कहना था कि पानी की नियमित आपूर्ति बाधित होने से लोगों को निजी टैंकरों से महंगे दामों में पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई घरों में पानी का संकट इतना गहरा गया है कि नहाने और पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया सहित अन्य लोगों ने जल संस्थान को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में हरीश सांगुडी, गौरव सांगुडी, पूनम, वनवारी लाल, रिषभ साह, रूपा देवी, कमला सांगुडी और भूपेंद्र कांडपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल

जल संस्थान के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पेयजल आपूर्ति को जल्द ही सुचारु किया जाएगा और पाइपलाइन बिछाने के काम को शीघ्र पूरा कर नियमित जल आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440