हल्द्वानी: पारिवारिक विवाद ने ली युवक की जान! पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें आईं बाहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

परिवार वालों का कहना है कि तीन साल पहले 15 नवंबर 2021 को युवक का निकाह बदायूं की एक युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद मात्र तीन महीने साथ रहने पर पत्नी मायके चली गई थी, तभी से उनके मध्य विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि युवती बार-बार 5 लाख रुपये सहित सोने के जेवर लौटाने की मांग कर रही थी, जबकि परिजन इसका साफ इनकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मामला पुलिस महिला समाधान केंद्र तक पहुंचा, जहां कई बार सुलह कराने की कोशिशें हुईं, पर हर बार असफल रही। आरोप है कि युवती ने पिछले महीने युवक सहित उसके पूरे परिवार पर संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था, जिसकी तारीख तय होने वाली थी।

यह भी पढ़ें -   भूतड़ी अमावस्या 2026: क्यों कहा जाता है चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या? जानिए महत्व और तिथि

परिवार का कहना है कि इसी दौरान युवक ने युवती से अंतिम बार फोन पर बातचीत की, जिसके बाद उसने घबराकर दर्दभरा कदम उठा लिया, और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की खबर फैलने पर परिजन सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440