हल्द्वानी/गौलापारः उत्तरायणी कौतिक की तैयारी को लेकर बैठक 29 दिसंबर को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की तैयारियों और इसे सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 29 दिसम्बर रविवार को खेड़ा गौलापार श्रीराम जी मैरिज हॉल में प्रातः 11 बजे से आयोजित की जा रही है। उक्त जानकारी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने दी।

उन्होंने बैठक में गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र के सभी निवासियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और आयोजन के लिए सुझाव एवं सहयोग देने की अपील की है। श्री अर्जुन बिष्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440