हल्द्वानीः महिला कांग्रेस की मांग- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता जल्द हो गिरफ्तार, फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुआं दुग्ध संघ में कार्यरत महिला के दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर आज महिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन और फूंका भाजपा का पुतला।

महिला कांग्रेस द्वारा आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और दुष्कर्म के आरोपी वरिष्ठ भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग की और गिरफ़्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। महानगर महिला अध्यक्ष मधु संगुड़ी और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक ने कहा की प्रदेश में आये दिन महिलाओं/बेटियों/बच्चियों के ख़िलाफ़ बलात्कार और उत्पीड़न के मामले लगातार बड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

भाजपा की सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती थी आज वही भाजपा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण तरह नाकाम साबित हो रही है। कई मामलों में भाजपा नेताओ के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे है और सत्ता के दबाब मे दोषी भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही होने पर काफी समय बीत जा रहा और सरकार द्वारा उनको बचाने की भरसक कोशिश की जाती रही है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

ज़िलाअध्यक्ष राहुल छिम्मवाल और महानगर अध्यक्ष एड गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा की जिस तरह महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओ का लगातार नाम आ रहा है उससे भाजपा का चाल और चरित्र उजागर होता जा रहा हैं, ऐसा लगता हैं कि सरकार ख़ुद दोषियों को संरक्षण दे रही हैं।

प्रदर्शन करने वालों में राधा आर्य, शारदा बमेठा, भगवती जोशी, निर्मला जोशी, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, सविता गुरुरानी, रामा शर्मा, शशि आर्य, भावना आर्य, शिवानी, राजो टंडन, पुष्पा तिवारी, रजनी, बसंती, सुनीता, भगवती आर्य आदि थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440