हल्द्वानीः काठगोदाम डिपो में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, महिला मजदूर की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रविवार की दोपहर काठगोदाम डिपो में निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें एक महिला मजदूर, शांति मलबे के नीचे दब गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों, अन्य मजदूरों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शांति को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

शांति हल्द्वानी के गोजाजाली क्षेत्र की निवासी हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, और उनके पति भी मजदूरी का कार्य करते हैं। घटना के समय उनके पति किसी अन्य निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 17 सितम्बर 2026, गुरुवार | विश्वकर्मा जयंती और कन्या संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग, पूजा मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण स्थल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440