हल्द्वानीः हाईटेंशन लाइन में धमाका होने से फैला करंट, ट्यूबवेल में पानी भरते समय महिला और पुरूष झुलसे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के निकटवर्ती बेरीपड़ाव के 6 नंबर ट्यूबवेल में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन में धमाके के चलते अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से पानी भर रहे एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को 108 सेवा द्वारा तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब ट्यूबवेल नंबर 6 के पास कुछ लोग पानी भर रहे थे। इसी समय, वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में तेज धमाका हुआ, जिसके परिणामस्वरूप ट्यूबवेल के पानी में करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान पानी भर रहे मजदूर कमल सक्सेना (35 वर्ष) और महिला पार्वती देवी (30 वर्ष) को करंट लग गया, जिससे दोनों बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें -   24 घंटे का खतरा! 21 राज्यों में मौसम का कहर, 80KM/H की रफ्तार से आएगा तूफानी अंधड़, IMD का बड़ा अलर्ट

इस घटना से आस-पास हड़कंप मच गया। लोग तुरंत ट्यूबवेल के आसपास इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन व विद्युत विभाग को सूचना दी। तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, और घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

घटना के बाद मौके पर पुलिस, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंच चुके हैं, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440