उत्तराखंड में थमने लगी मानसूनी बारिश, 21 सितंबर तक हल्की वर्षा के आसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 21 सितंबर तक जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के मध्य से उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां सामान्यतः कमजोर होने लगती हैं और महीने के अंतिम सप्ताह में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसी क्रम में अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश का दौर धीमा पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

मंगलवार 15 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   एसआईआर के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का रहेगा इंतजार

बुधवार 16 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश का दौर तेज हो सकता है। गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

गुरुवार 17 सितंबर को मानसून कुछ सक्रिय नजर आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए छात्र-छात्राएं, मंदिर परिसर में गूंजे नंदा-सुनंदा के जयकारे

शुक्रवार 18 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 19 सितंबर को भी मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह रहने की संभावना है।

वहीं, 20 और 21 सितंबर को बारिश की गतिविधियां और कमजोर होने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने के साथ कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय मौसम और अचानक होने वाली तेज बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440