हल्द्वानीः नंदी हत्याकांड का खुलासा, बीड़ी का बंडल उधार ना देने पर पड़ौसी मजदूर ने ली जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीड़ी का बंडल उधार ना देना महिला की जान पर बन आया। बीते दिनों गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ज्ञात हो कि 5 मई को डी क्लास अर्जुनपुर गोरापड़ाव निवासी नन्दी देवी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का पता अगले दिन तब चला जब उसका अमृतपुर में रहने वाला दामाद रोहित मेहरा जब अपनी सास के घर अपनी पुत्री का बॉकर लेना वहां पहुंचा तब वहां का नजारा उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने देखा कि अंदर दरी खून से सनी थी तथा सास के कमरे से बरामदे से होकर बाथरूम के निशान पड़े थे बाथरूम का दरवाजा व उसकी सास का सिर खून से सना था जो टब के अन्दर डाला हुआ था जिससे काफी खून दिख रहा था और उसके गले में दुपट्टा कस कर बंधा हुआ था तत्काल दामाद ने 112 में फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर वहां से साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस ने करीब दो सौ संदिग्धों से पूछताछ भी की। इस बीच मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस के हाथ सफलता लग गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एक युवक जुए में हारने के बाद गिरवी रखा मोबाइल नहीं ले गया है और घर से फरार है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोबाइल को आधार बनाकर पुलिस ने हत्यारोपी मनोज पुरी पुत्र शंकर निवासी हररपुर मटकली, नवाबगंज बरेली को डिबेर तिराहा गोरापड़ाव से प्रातः गिरफ्तार किया। वह मृतका के पड़ोस में ही किराए में रहता है और गौला में मजदूरी में करता है।

यह भी पढ़ें -   डिजिटल जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: हल्द्वानी में 3 दिन चला मेगा ट्रेनिंग कैंप, मोबाइल ऐप से होगी गिनती

पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह आरोपी ने बताई वह चौंकाने वाली है। उसने बताया कि 4 मई को खुले पैसे न होने पर वह नंदी देवी के पास बीड़ी का बंडल उधार लेने गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई। इससे तैश में आकर उसने हत्या की योजना बनाई और 5 मई की रात मौका पाकर नन्दी देवी के घर पहुंच गया। इस बीच जैसे ही नन्दी देवी ने दरवाजा खोला तो उसके सिर पर लोहे के हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई और उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह नन्दी देेवी को घसीट कर बाथरूम में ले गया और पानी के टब में डुबो दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर बरेली चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़े के साथ ही लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   25 फरवरी 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सफलता प्राप्त करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, काठगोदाम प्रमोद पाठक, कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत , एसएसआई विजय मेहता, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एसआई दिनेश जोशी, जगदीप नेगी, गुलाब सिंह, पंकज जोशी, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, इसरार नवी, अशोक रावत, अनिल गिरी, कांस्टेबल अरूण राठौर, बंशीधर जोशी, अनिल टम्टा, घनश्याम सिंह रौतेला शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440