हल्द्वानी में ‘आदमखोर’ का कहर: दो महिलाओं की मौत के बाद हाई अलर्ट, DM का बड़ा एक्शन—शूटर तक तैनात हो सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पीपल पोखरा और पनियाली क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव के हमलों में दो महिलाओं की मौत के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बढ़ते जनाक्रोश और दहशत के बीच जिलाधिकारी नैनीताल ने रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने आदमखोर की निरंतर ट्रैकिंग, ट्रैप कैमरा, ड्रोन और थर्मल तकनीक के उपयोग के साथ विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज/कैप्चर अभियान चलाने को कहा है। आवश्यकता पड़ने पर शूटर की तैनाती के लिए उच्च स्तर से अनुमति लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

वन क्षेत्रों से लगे गांवों में दिन-रात गश्त, क्यूआरटी की तैनाती, ग्रामीणों को एस्कॉर्ट, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध अनिवार्य किए गए हैं। मुनादी के जरिए अलर्ट जारी करने, रात में अनावश्यक आवाजाही पर रोक और भीड़ नियंत्रण के लिए राजस्व व पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई आज से ही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में घरेलू विवाद के बाद महिला की मौत, दरांती से हमले का आरोप

पहली घटना के बाद की गई कार्रवाई की आख्या तलब करते हुए जिलाधिकारी ने लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए हैं। राजस्व, पुलिस और वन विभाग का संयुक्त कंट्रोल रूम बनाकर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान करने तथा दीर्घकालिक समाधान के तहत सोलर फेंसिंग और चेतावनी तंत्र की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440