लम्बे समय से फरार चल रहे 20,000/- के ईनामी अपराधी को हल्द्वानी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर शेयर करें

Haldwani police team arrested the absconding criminal carrying reward of 20,000/- for a long time and sent him to jail

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे बीस हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यालय स्तर पर अभियान के तहत वांछितो व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है, जिस क्रम में डॉ0 जगदीश चन्द्र, एस0पी0 क्राईम/यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एस0पी0 सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा भूपेन्द्र सिंह धौनी, सी0ओ0 हल्द्वानी के निर्देशन में हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में ईनामी व फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

थाना हल्द्वानी में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त इकरार धोबी पुत्र वुन्दु धौबी निवासी गुलाबनगर थाना किला जिला बरेली उ0प्र0 जिसके ऊपर माता से ठगी कर उनके सोने के जेवरात का मामला दर्ज था लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा 20 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी करते हुए बृहस्पतिवार को को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, कानि0 सुरेन्द्र सिंह, अनिल गिरी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440