हल्द्वानीः पौधों को पानी देते समय तीसरी मंजिल से गिरे सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तीसरी मंजिल से गिरने से घायल हुए सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की यहां नैनीताल मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है की वह अपने मकान की बालकनी में पौधों को पानी देते समय नीचे गिर गए थे। सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर पंत (69) की 19 अक्टूबर को तीसरी मंजिल से पौधों को पानी देते समय बालकनी से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हल्द्वानी नैनीताल मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करया गया था। बीते दिवस उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वे उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त थे और भवाली गांधी कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी रेनू पंत एडीजे कोर्ट में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हैं।

उनकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पंत के एक बेटे, वैभव, जो एलएलबी कर रहा है, और एक बेटी, हिमाद्री, जो एचसीएल कंपनी में काम कर रही है। उनका अंतिम संस्कार सुबह नौ बजे भवाली स्थित शिप्रा नदी के घाट पर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440