हल्द्वानीः स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं युवकों के साथ मिली इस हालत में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के कई स्पा सेंटर में मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार का कारोबार फल फूल रहा है। पूर्व में स्पा सेंटर पर पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा छापामारी कर कार्रवाई भी की जा चुकी है। लेकिन स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात को शहर के नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्पा सेंटर पर छापामारी की। टीम को यहां से तीन महिलाएं एक युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। बहरहाल मामले में छानबीन की जा रही है। वहीं दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है। Haldwani: Sex racket busted in spa center

नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों पर पहुंची, तभी शहर के स्पा सेंटर में खलबली मच गई। इसी बीच टीम को नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान महिलाएं और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवक पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

पुलिस टीम में
-उ0नि0 मंजू ज्याला प्रबारी ए0एच0टी0यू0 हल्द्वानी नैनीताल।
-उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव।
-हेड कानि0 संजीत राणा।
-म0हे0कानि0 गीता कोठारी ए0एच0टी0यू0 हल्द्वानी नैनीताल।
-कानि0 घनश्याम रौतेला।
-कानि0 180स0पु0 महेन्द्र सिह भोज ए0एच0टी0यू0 हल्द्वानी नैनीताल।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. फैज पुत्र गौहर निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा उम्र 21वर्ष।
  2. सुरेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप राम निवासी ग्राम हरकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल कर्मचारी पिज्जा किंग गदरपुर उ0सिं0नगर उम्र 19वर्ष।
  3. योगेश पुत्र स्व0 श्री रमेश सिंह निवासी खानपुर थाना गदरपुर जिला उ0सिं0नगर उम्र 19वर्ष।
  4. गौरी बिक पत्नी अमर उम्र 28 वर्ष निवासी शान्तिपुर थाना छिनचू जिला सुरखेत नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।
  5. प्रिया पत्नी जीवन उम्र 22वर्ष निवासी ऐरीबंग थाना घड़तीगांव जिला रोलपा नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।
  6. प्रियंका पत्नी जीवन उम्र 22वर्ष निवासी नौ नम्बर धनगढी नेपाल हाल किरायेदार कालिका मन्दिर के पास रम्पुरा रूद्रपुर उ0सिं0नगर।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440