हल्द्वानीः काठगोदाम में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 से 8 पक्के निर्माणों में चली जेसीबी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के काठगोदाम क्षेत्र में सोमवार को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की। सड़कों के चौड़ीकरण और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में करीब 7 से 8 पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। लंबे समय से चल रहे चौराहों और सड़कों के चौड़ीकरण कार्य में अवरोध बन रहे अवैध निर्माणों को हटाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने इससे पहले कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन पालन न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

यह भी पढ़ें -   बेकाबू कार का कहर: रामनगर में दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष रूप से राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों को चौड़ा और व्यवस्थित बनाने के लिए अवैध निर्माण हटाना आवश्यक था। लोक निर्माण विभाग को 20 जनवरी तक सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   05 मई 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अभियान ने स्थानीय लोगों में हलचल मचा दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर को सुव्यवस्थित और यातायात सुगम बनाने के लिए अवैध निर्माणों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे कदम और अधिक प्रभावी तरीके से उठाए जाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440