हल्द्वानीः मकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन नंबर 18 में स्थित एक दोमंजिले मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग शरीफ अहमद के मकान में लगी थी, जो पेशे से रिक्शा चालक हैं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना आज शाम की है जब मकान के ऊपरी हिस्से में अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर जुटे और बिना समय गवाए अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के समय शरीफ अहमद की वृद्ध मां मकान के निचले हिस्से में मौजूद थीं, जिन्हें लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में शरीफ के बेटे शादाब की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिस कारण परिवार के अधिकांश सदस्य अस्पताल में थे। सौभाग्यवश घर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे संभावित जनहानि टल गई।

यह भी पढ़ें -   अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे माता-पिता को दिल्ली में पुलिस ने हटाया, मां बेहोश होकर अस्पताल पहुंचीं

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी गई थी, हालांकि स्थानीय निवासियों के अथक प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

फिलहाल मकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं लोगों ने एकजुटता और जागरूकता का परिचय देकर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440