समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब से इन 9 सबसे गर्म दिनों की शुरुआत होती है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहता है। इस बार एल नीनो का प्रभाव भी रहेगा।
वैज्ञानिक और पौराणिक दोनों ही मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के इन 9 दिनों में जितनी अच्छी और कड़कती धूप पड़ती है, उस साल मानसून उतना ही शानदार रहता है और झमाझम बारिश होती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार एल नीनो का असर रहेगा। प्रशांत महासागर के पानी का तापमान उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मई से जुलाई 2026 के बीच साधारण ‘एल नीनो’ की स्थिति पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी। इसकी संभावना 82प्रतिशत से लेकर 98 प्रतिशत तक जताई गई है। इसके असर से दुनिया के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सूखा और जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना वजह तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
- खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी, आम पन्ना, नींबू पानी या बेल का शरबत पीते रहें।
- धार्मिक दृष्टिकोण से इन 9 दिनों में राहगीरों को पानी पिलाना, प्याऊ लगवाना और पक्षियों के लिए छत पर पानी रखना बेहद पुण्यदायी माना जाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















