हल्द्वानी में 3 अक्टूबर (कल) लगेगा निःशुल्क हेल्थ, आंख और दांत जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच के लिए जरूर पहुंचे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी में निःशुल्क हेल्थ एवं आंख-दांत जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, उत्तराखंड प्रदेश की ओर से आयोजित इस शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को राम मंदिर धर्मशाला, रामलीला मोहल्ला, हल्द्वानी में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस स्वास्थ्य शिविर में सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ आंखों और दांतों की जांच भी की जाएगी। शिविर में ज्योति नेत्रालय, तिकोनिया का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं।

आयोजकों का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच कई बीमारियों की समय रहते पहचान में मदद कर सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा के इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   रोज हिप्स की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से पहाड़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आय का रास्ता

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, उत्तराखण्ड की अध्यक्षा श्रीमती सीमा देवल ने भी लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डॉ. अंकिता चांदना ने युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर किया मंथन, बताया स्क्रीन टाइम का संतुलन क्यों जरूरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440