हल्द्वानी: पत्नी बाजार से वापिस आई तो देखा पति मना रहा था रंगरेलियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध बनाने और विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की साथ ही महिला ने यह आरोप लगाया कि उसने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में एक महिला ने कहा है कि बीती 29 जून की दोपहर जब वह बाजार से घर लौटी तो उसका पति देवेंद्र सिंह किसी अन्य महिला के साथ नग्नावस्था में मिला। जब उसने उक्त महिला के बारे में पूछा तो वह तैश में आ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि इस बीच पति ने उसे जान से मारने की नियत से फावड़े और तलवार से हमला भी किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। महिला ने पति से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440