आकर्षण का केंद्र बनेगा हल्द्वानी महानगर, नैनीताल मार्ग में जल्द होगा यह कार्य…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी भविष्य में पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य मार्ग पर दोनों ओर सदाबहार बेलादार फूल लगाये जायेंगे। इस सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में उद्यान, नगर निगम एवं प्राधिकरण के साथ बैठक की।

सीएचओ उद्यान डा0 रजनीश सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बेलदार फूलों में अलमिन्डा, मधुमालती, मंडेविला, गुलमोहर, बोगेनविलिया,कैटस क्लॉ, पैंशन फ्लावर, कलेटिक्स, रात की रानी, गर्लिक बेल तथा क्रस्ट क्रीपर/पददा बेल लगाये जा सकते है जो सदाबहार बेल के साथ ही महकदार भी हैं।

आयुक्त श्री रावत ने बताया कि मंगलपडाव से काठगोदाम पर बेलदार फूल लगने से हल्द्वानी शहर की एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा देश विदेश के पर्यटको का आवागमन हल्द्वानी शहर से होता है यह शहर पयर्टकों के साथ ही आमजनता के लिए आकर्षण के केन्द्र बनेगा। उन्होेने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून समाप्त होने से पूर्व फूल लगा दिये जाए इसके लिए योजना की डीपीआर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को CM धामी ने किया नमन, PM मोदी ने पत्र भेजकर दी बधाई; देवभूमि को बताया आध्यात्मिक राजधानी बनने का हकदार

उन्होंने कहा कि फूल के पौधे उन्ही पार्कों पर लगाये जायेंगे जिनका रखरखाव नगर निगम या अन्य कोई संस्था करती है। उन्होंने कहा मंगलपडाव से काठगोदाम के मध्य जिन लोगों की चाहरदीवार मुख्य मार्ग पर है वहां भी इस प्रकार के पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिये जिस संस्था द्वारा फूल लगाये जायेंगे रखरखाव भी उसी के द्वारा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी से अन्य घाटों तक श्रद्धालुओं की भीड़

बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सचिव विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल,संयुक्त निदेशक उद्यान डा0 बृजेश कुमार, सीएचओ डा0 रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440