हल्द्वानीः साथी संगठन का योग करो, स्वस्थ रहो अभियान, झंडा पार्क में हुआ योग शिविर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। झंडा पार्क, ठंडी सड़क, नैनीताल रोड पर साथी संगठन के साप्ताहिक जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत योग करो, स्वस्थ रहो थीम पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का संचालन संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठौला के मार्गदर्शन में किया गया।

योग गुरु द्वारा प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम की विभिन्न अवस्थाओं का अभ्यास कराया गया। जिसमें प्रथम सत्र में आनंद सिंह ठठौला ने फिजिकल एक्सरसाइज की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा द्वितीय सत्र में संगठन के संरक्षक लीलाधर पांडे ने कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी सहित अन्य योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: 95.6% अंकों के साथ ओंकार जोशी का जलवा, इंजीनियर बन देशसेवा का सपना

इस योग शिविर में संगठन के सदस्यों के अलावा पार्क में आए अन्य नागरिकों ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। शिविर के बाद, संगठन के सभी सदस्य गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री चमियाल के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानने उनके निवास पर पहुँचे।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा कांड के आरोपी अब्दुल मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, तीन मामलों में जमानत मंजूर

इस कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष डी. डी. शर्मा, महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया, सचिव आनंद सिंह रावत, प्रसार मंत्री राजेंद्र सिंह बोरा, कैशियर जगदीश सिंह खोलिया, कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह महरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440