समाचार सच, हल्द्वानी। कृष्णा हॉस्पिटल के दो चिकित्सक समेत आठ कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। ऐसा इसलिये किया गया है कि जांच में कोरोना संक्रमित पायी गयी बनभूलपुरा क्षेत्र की युवती पेट दर्द के कारण विगत 18 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के पहुंची थी। जिसे जांच के बाद डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय को रेफर कर दिया था।
कृष्णा हॉस्पिटल प्रबंध निदेशक डॉ. जेएस खुराना ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफों को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। उक्त सूचना मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से उक्त युवती के सम्पर्क में आये दो चिकित्सकों तथा छह चिकित्सालय स्टाफों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनका सैंपल लेगी। जबकि इन लोगों में कोरोना के अभी तक कोई लक्षण नहीं मिले हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


