हल्द्वानी: नर्स की आत्महत्या में रिश्तेदार का हाथ! 12 साल से कर रहा था मानसिक शोषण, पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पुलिस की तफ्तीश ने इस दर्दनाक घटना के पीछे छिपे मानसिक उत्पीड़न की कहानी को उजागर कर दिया है। सालों से चले आ रहे शोषण ने आखिरकार एक ज़िंदग़ी को खत्म कर दिया।

मृतका के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच तेज की और मोबाइल फॉरेंसिक व सीसीटीवी फुटेज की मदद से अहम सबूत जुटाए। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि महिला अपने दूर के रिश्तेदार मोहम्मद हारून (27), निवासी मुनीमपुर, मुरादाबाद के मानसिक अत्याचार से परेशान थी।

परिजनों के अनुसार, हारून लंबे समय से महिला को दोबारा शादी के लिए परेशान कर रहा था। वह उसे ब्लैकमेल कर मारपीट करता और लगातार ऑनलाइन पैसों की मांग करता था। ये मानसिक दबाव ही उसकी खुदकुशी का कारण बना।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हारून को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अधिकारीयों का कहना है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द सामने लाई जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर एंगल से जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी का शिकंजा, तीन नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे बयान देने, गैर जमानती वारंट जारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440