यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा 12 के छात्र राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया, जहां दुनिया भर के बेहतरीन निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राज ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए बेहतरीन कौशल का परिचय दिया और कुल मिलाकर 7वां स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि वे भविष्य में भारत के लिए एक उभरते हुए मजबूत खिलाड़ी बन सकते हैं।

उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने राज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून का कहर तेज, आठ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; 104 सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440