समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। यहां भीमताल नगर में 16 से 21 जुलाई तक हरेला मेला का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गयी है। जिसको लेकर नगर पंचायत की तहसीलदार नवाजिश खलिक की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से उक्त मेला आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने व इस बार पूरे ब्लॉक रोड में दुकानें आवंटित कराने और दुकान आवंटन में दस फीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया ने कहा मेले के दौरान कबड्डी, बेडमिंटन, तैराकी व कराटे प्रतियोगिता कराई जाएगी। अस्थाई शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। बताया मेले का उद्घाटन 16 जुलाई और 21 को समापन होगा। मेले में पॉलीथिन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उद्घाटन पर छोलिया नृर्तकों व स्कूली बच्चों की झांकियों को नगर में घुमाकर बाहर से पहुंचने वाले सैलानियों को पहाड़ की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। इसके बाद ईओ गणेश सुयाल ने सभी का आभार जताया।
बैठक में सभासद सुनीता पांडे, भरत लोसाली, रामपाल गंगोला, धर्मानंद जोशी, आशा उप्रेती, नीरज रेकुनी, दीपक कुमार, ललित मेहरा, भुवन पड़ियार, सीमा टम्टा मौजूद रहीं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



