इंस्टाग्राम पर की विवाहिता महिला से दोस्ती, फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ऐंठ 42 हजार, केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर महिला से संपर्क बढ़ाया और उसे निजी वीडियो साझा करने के लिए प्रेरित किया। बाद में उसने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से 42 हजार रुपए ऐंठ लिए।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसे एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और युवक ने महिला के साथ नजदीकी बढ़ाकर वीडियो कॉल के माध्यम से निजी पल रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद उसने एक पार्सल भेजने का झांसा देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 42 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से मांग लिए। जब महिला ने और पैसे देने से इनकार किया, तो युवक ने निजी वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

महिला द्वारा पूरी घटना की जानकारी अपने पति को देने के बाद, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर और पैसों के ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440