पेट में गैस के कारण हो रहा है सिरदर्द तो आजमाएं ये घरेलु उपाय, जल्द मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पेट में गैस के बनने पर पेट में जलन, खट्टी ढकार, सिरदर्द और सीने में दर्द तक की शिकायत हो सकती है। गैस की वजह से सिरदर्द होने पर अक्सर लोग दवाई का सहारा लेते हैं। लेकिन आप इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेट में गैस के बनने की समस्या बहुत ही आम है और इससे लोगों को बहुत सारी परेशानियाँ होने की सम्भावनाएं हो सकती हैं। बहुत देर तक इस पर ध्यान ना दिए जाये तो यह समस्या इतनी बढ़ सकती है कि पेट में जलन, खट्टी ढकार, सिरदर्द और सीने में दर्द तक की शिकायत हो सकती है। बाहर का खाना, ज़्यादा तेल मसाले वाली और तली-भुनी चीज़ें खाने से पेट गैस बनती है। गैस की वजह से सिरदर्द होने पर अक्सर लोग दवाई का सहारा लेते हैं। लेकिन आप इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं –

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

नींबू और काला नमक
नींबू में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जिससे सिरदर्द में जल्दी आराम मिक्ता है। सिरदर्द में तुरंत आराम पाने के लिए एक कप पानी में एक नींबू का रस और काला नमक डालकर पी लें।

कोल्ड पैक ट्राई करें
सिरदर्द की समस्य में कोल्ड पैक का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको पेट में गैस की वजह से सिरदर्द हो रहा हो तो एक तौलिए में बर्फ के टुकड़ों को अच्छे से लपेट लें। अब इसको सिर में 3-4 मिनट तक हल्के हांथों से सिकाई करें। ऐसा करने से सिर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सौंफ के पानी का सेवन करें
सौंफ के पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। पेट में गैस के कारण हो रहे सिरदर्द को दूर करने के लिए आप सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें। फिर इसे छानकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से सिरदर्द में जल्द आराम मिलेगा।

अदरक
गैस के कारण हो रहे सिरदर्द को दूर करने लिए अदरक का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर सिर में तेज दर्द हो रहा हो तो एक चम्मच अदरक का रस लें और इसमें शहद को मिलाकर पिएँ। आप चाहें तो अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं या अदरक का टुकड़ा भी मुंह में रख सकते हैं। (साभार: प्रिया मिश्रा)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440