उत्तराखण्ड में दिल दहला देने वाली वारदातों ने किया सबको स्तब्ध- पहले पत्नी की हत्या फिर किया सुसाइड!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर वसंत कुंज में एक दर्दनाक घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या की, फिर खुद आत्महत्या कर ली। घर में हुई इस वारदातों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो एक व्यक्ति का शव छत पर पड़ा हुआ मिला, जबकि घर के भीतर उसकी पत्नी का शव खून से लथपथ बिस्तर पर था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

कनखल सिटी पुलिस सर्किल ऑफिसर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया, “परिवार में कलह होने पर व्यक्ति ने पहले पत्नी पर वार किया, फिर खुद ही मौत को गले लिया।”

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति का समर्पण सम्मान समारोह, समाजसेवा में योगदान देने वाली 15 हस्तियां सम्मानित

जांच में यह भी आया है कि मृत व्यक्ति ई-रिक्शा चालक था और दंपति के मध्य अक्सर उनके बच्चे की परवरिश पर विवाद हुआ करता था। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पत्नी ने अपनी परिचित एक महिला को सोमवार देर रात फोन कॉल कर उसके घर आने की बात कही थी, लेकिन फिर वह उसके घर नहीं पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सामने आया कि संतान को लेकर दंपति के बीच विवाद होता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   9 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक, बैरिकेडिंग पर रोका तो सड़क पर ही दिया धरना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440