सीने में जलन, पेट फूलने और गैस की समस्या चुटकियों में होगी दूर, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आजकल पेट में गैस की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके पीछे खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली है। बहुत से लोग गैस या एसिडिटी की समस्या को हल्के में लेते हैं। लेकिन इसके कारण पेट में, सीने में या कई बार तो सिर में भी तेज दर्द महसूस होने लगता है। अगर आप भी पेट का फूलना या गले में कुछ अटके रहने से परेशान है आप भी परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है। जिसकी मदद से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

बेकिंग सोडा
पेट में गैस की समस्या ने आपका भी जीना दूभर कर दिया है तो रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। इसे पीते ही जल्द आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   मातृभाषा से वैश्विक पहचान तक-भाषाई समावेशन ही भविष्य की असली ताकतः कुलपति प्रो. लोहनी

हींग का इस्तेमाल
हींग को हम खाने में भी इस्तेमाल करते है जिससे खाने का स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। लेकिन यह हींग गैस की परेशानी चुटकियों में दूर करने में सहायक है। इसके लिए आपको एक गिलास में गर्म पानी के साथ हींग को मिलाकर पीना होगा। कोशिश करें कि इसे दिन में कम से कम 3 बार पिएं।

काली मिर्च का इस्तेमाल
काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

दालचीनी का सेवन
इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करें। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

लहसुन का सेवन
पेट में गैस बने तो उसे दूर करने के लिए आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। अब रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करने से गैस की समस्या खत्म हो जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440