उत्तराखंड में कई जगहों में तेज बारिश का दौर जारी, मलबे से करीब 80 संपर्क मार्ग बंद, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कई जगहों में तेज बारिश हो रही है। सड़कें तालाब बन गई है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। अब भी प्रदेश में मलबे से करीब 80 संपर्क मार्ग बंद हैं। इधर मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक मौसम के मिजाज में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। विभाग ने 29 जुलाई के लिए देहरादून और नैनीताल समेत सात जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। आपकों अवगत कराना है कि मालदेवता रोड पर सड़क पर मलबा आने के कारण पहाड़ों को जाने वाला रास्ता बाधित है किसी प्रकार की जनहानि नहीं है सड़क पर मलबा हटाने का कार्य जेसीबी द्वारा किया जा रहा है

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में वन विभाग की कार्रवाई, संदिग्ध आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, अलर्ट जारी

आपकों बता दें कि इससे पहले बारिश से कुछ हद तक राहत मिली। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित मार्गों को सुचारु करने में जुटी है। प्रदेश में शनिवार से जारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा। हालांकि इसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश थमी रही। इससे आम जन ने भी राहत की सांस ली है। पहाड़ों में जगह-जगह मलबा आने से सड़कें बंद होने के चलते आवश्वयक सामाग्री की आपूर्ति भी बाधित हुई है। प्रदेश में करीब तीन सौ गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। कुमाऊं में भी हालात गढ़वाल मंडल की तरह ही हैं। चम्पावत जिले में टनकपुर-चम्पावत हाईवे चौथे दिन भी बंद रहा। पिथौरागढ़ जिले का उच्च हिमालयी दारमा मार्ग 41 दिन से बंद है। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में देहरादून और नैनीताल के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को कुमाऊं के नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर इन दिनों में नदी किनारे की बस्तियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440