भारी बारिश बनी आफत: दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, चोरगलिया पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, चोरगलिया (गौलापार)। क्षेत्र में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच लाखनमंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आम का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और मकानों के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को भारी बारिश के चलते लाखनमंडी क्षेत्र में आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से अतीक अहमद पुत्र मो. शाहिद, निवासी मस्जिद रोड, लाखनमंडी के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK06-AX-7823 (स्प्लेंडर) समेत अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया।

वहीं, पेड़ गिरने से मुकेश राम पुत्र हरीश राम के मकान को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में उनके पिता हरीश राम (49 वर्ष) के हाथ में चोट आई, जबकि उनकी 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान को भी गुम चोटें लगीं।

यह भी पढ़ें -   बारिश के बीच बिंदुखत्ता से लालकुआं तक गूंजी राजस्व गांव की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने मकान के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध

पेड़ गिरने से दोनों मकानों और उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बीच पुलिस की तत्परता से समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440