पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश, हुई ओलावृष्टि, तराई में छाये रहे बादल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। दून में देर रात हल्की बारिश हुई जो आज सुबह तक जारी रही। इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। ऋषिकेश में भी झमाझम बारिश ने तर कर दिया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री घाटी में तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे पहले आज सुबह उत्तरकाशी जिले में बादल छाए रहे। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सुचारू है। यमुनोत्री घाटी, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग में रातभर बारिश हुई। यहां अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह भी बारिश हुई। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश हुई। नैनीताल में आज सुबह ओलावृष्टि भी हुई। हल्द्वानी में सुबह से समय बादल छाए रहे।

यह भी पढ़ें -   आज ‘अर्थ आवर’: उत्तराखंड में रात 8.30 से 9.30 बजे तक बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, सरकार की अपील

दिल्ली बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे बंद हो गया है। मैदानी क्षेत्रों से दूध, सब्जी और राशन लेकर आ रहे ट्रक घाट में ही फंसे हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड लगाए गए हैं। ऋषिकेश में सुबह बेमौसम की बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। कोरोना के कारण किसान पहले गेंहू की फसल नहीं काट पा रहे थे, अब बारिश होने से खेतों में कटी फसल खराब होने की आशंका है। किसान मोहर सिंह का कहना है कि पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू का दाना कमजोर पड़ गया था।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी, विकास कार्यों की करेंगे सीधी निगरानी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440