हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल चोरियों का खुलासा, 25 लाख के जेवरात संग तीन शातिर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं। आरोपी सपेरा बस्ती हरिद्वार के निवासी बताए जा रहे हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल मन्जूनाथ टीसी ने बताया कि हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था। पहली घटना कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी के घर में हुई, जहां से सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। वहीं दूसरी घटना मुखानी थाना क्षेत्र के पूरनपुर कृष्णापुर निवासी लक्ष्मण सिंह के घर में हुई, जहां नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एसपी सिटी हल्द्वानी और सीओ हल्द्वानी के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बेल बाबा मंदिर क्षेत्र में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नैनीताल घूमने आए थे। वापसी के दौरान हल्द्वानी में होटल में ठहरकर उन्होंने बंद घरों की रेकी की और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, पायल, चोकर समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

एसएसपी नैनीताल ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440