बरसाती नाले में बहने से होमगार्ड के जवान की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीमताल क्षेत्र में बहने वाले बरसाती नाले की चपेट में आने से होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। जवान हल्द्वानी के पुलिस बहुद्देशीय भवन में तैनात था।

जानकारी के अनुसार भोरशा, थाना भीमताल निवासी बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया शुक्रवार रात करीब 8.00 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे। अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे। होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए। देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इधर आज प्रातः महेश का शव अमृतपुर क्षेत्र में नाले से बरामद हुआ है। यह सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महेश पलड़िया के परिवार की आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताई जा रही है। जवान की मौत पर जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के साथ ही आपदा मद से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440