समाचार सच, हल्द्वानी। सिरदर्द कैसा भी होए वह हमारी दिनचर्या को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। आज.कल की तनावपूर्ण जिंदगी में बच्चे हों या बड़ेए सिरदर्द की शिकायत लगभग सभी करते हैं। कभी.कभी यही दर्द विकराल रूप लेकर माइग्रेन बन जाता हैए जिससे सेहत संबंधी कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं।
क्या है माइग्रेन
माइग्रेन सिरदर्द की ऐसी बीमारी हैए जिसमें आमतौर पर सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है। यूं तो यह दर्द आता.जाता रहता है पर कभी.कभी पूरे सिर में भी हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। माइग्रेन को एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति माना जाता है। इसमें सिरदर्द के साथ ही कुछ लोगों को उल्टी आने या जुकाम होने जैसी समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है।
इस बात का भी ध्यान रखें कि हर सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता है। अगर आपके सिर में अक्सर दर्द रहता है या उसके साथ ही अन्य समस्याएं भी आ रही हैं तो एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
माइग्रेन के प्रकार
चिकित्सा जगत में माइग्रेन को आमतौर पर आनुवांशिक माना जाता है और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। माइग्रेन दो तरह का होता हैए क्लासिकल माइग्रेन और नॉन क्लासिकल माइग्रेन। क्लासिकल माइग्रेन होने की स्थिति में व्यक्ति को सिरदर्द शुरू होने से पहले कुछ चेतावनी भरे लक्षण दिखने लगते हैं। वहींए नॉन क्लासिकल माइग्रेन में समय.समय पर बहुत तेज सिरदर्द होने लगता है पर इसके कोई दूसरे लक्षण नजर नहीं आते हैं।
हालांकिए दोनों ही प्रकार के माइग्रेन में डॉक्टर के परामर्श अनुसार दवाइयां लेना उचित होता है। माइग्रेन के दर्द में अपनी मर्जी से कोई भी पेन किलर लेने से बचना चाहिए।
माइग्रेन के लक्षण
अपने सिरदर्द को माइग्रेन समझने या डॉक्टर के पास जाने से पहले एक बार माइग्रेन के लक्षण जान लीजिएण् इससे आपको अपनी समस्या को समझने में मदद मिल सकती है। अगर आपको इनमें से भी कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लें।
– भूख कम लगना
– किसी काम में मन न लगना
-पूरे या आधे सिर में तेज़ दर्द
-पसीना अधिक आना
-तेज आवाज या रोशनी से घबराहट होना
-खाने की कुछ चीजों से एलर्जी होना
-उल्टी आना या जी मिचलाना
– आंखों में दर्द होना
– धुंधला दिखाई पड़ना
-कमजोरी महसूस होना
माइग्रेन के इलाज में काम आएंगे घरेलू उपाय
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से लोग अब हॉस्पिटल आदि जाने से बच रहे हैं। अगर आपको माइग्रेन का अटैक महसूस हो रहा है पर वह उतना तीव्र नहीं है कि डॉक्टर के पास जाना पड़े तो घर पर ये घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। दादी.नानी के अचूक घरेलू उपायों की मदद से आपको दर्द में राहत मिल सकती है।
देसी घी
माइग्रेन का असहनीय दर्द दूर भगाने के लिए रोजाना शुद्ध देसी घी की 2.2 बूंदें नाक में डालेंण्
लौंग पाउडर
सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा हो तो लौंग पाउडर में नमक मिलाकर दूध के साथ पिएं।
अदरक
1 चम्मच अदरक के रस में शहद मिला लेंण् इस मिक्सचर को पीने से जल्दी फायदा मिलता हैण् माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए चाय में अदरक डालकर पिएं या अदरक का टुकड़ा मुंह में रख लेंण् अदरक का किसी भी रूप में सेवन करने से फायदा मिलता है।
दालचीनी
यह एक ऐसा मसाला हैए जो खाने का टेस्ट बढ़ाने के साथ ही माइग्रेन का सफल इलाज भी करता हैण् दालचीनी को पानी के साथ पीसकर आधे घंटे तक माथे पर लगाकर रखेंण् जल्दी आराम मिलेगाण्
मसाज
तेल को हल्का गर्म कर लेंण् सिर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा होए वहां पर हल्के हाथों से मालिश करवा लें। हेड मसाज के साथ ही हाथ.पैरए गर्दन व कंधे की मालिश भी करवाएं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


