समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों व मेेधावियों को सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक कल्याण व पुलिस विभाग के सहयोग से ललित आर्य महिला इंटर कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब व आईजी अजय रौतेला ने दीप प्रज्जव कर किया।
इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि अल्पसंख्यकों हेतु बनभूलपुरा क्षेत्र में अमृत योजना के अन्तर्गत 19 करोड़ की पेयजल योजना निमार्णाधीन है। जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येेक परिवार को केवल 110 रूपये में पेयजल संयोजन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक परिवार के मेधावी छात्राओं के लिए भी सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है। मुख्यमंत्री हुनर योजना के अन्तर्गत 18 से 45 वर्ष के प्रशिक्षाथिंयो को सूचना प्रोद्यौगिकी व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जाता हैै। प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाती हैै। अल्पसंख्यकों के मेघावी बच्चो को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अल्पसंख्यक क्षेत्र में तकनीकी संस्थान एवं चिकित्सालय खोला जायेगा। साथ ही अल्पसंख्यक क्षेत्र में मेडिकल कैम्प लगाकर मुफ्त ईलाज किया जायेगा। इस हेतु उन्होंने क्षेत्र के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अल्पसंख्यक योजनाओं का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सहयोग करें। इस दौरान आईजी अजय रौतेला ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों व योजनाओं की जानकारी देना था। इसके अलावा नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराना था। कहा कि आज का युवा व छात्र वर्ग तेजी से नशे के दलदल में फंस रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से मौजूद लोगों से अपील की कि वह समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही दूसरों को भी नशे से दूर रहने की सलाह दें। कहा कि नशे का व्यापार करने वालो की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके, युवाओ को नशे से बचाया जा सके। आईजी ने कहा कि नशे के सौदागरों के बारे में जानकारी देने वाले की सूचना पुलिस घ्गुप्त रखेगी। साथ ही तस्करों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कार्यक्रम को शुएब सिद्द्दीकी व समाज सेवी सतिन्दर सिंह शम्मी ने सम्बोधित किया। इस दौरान समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में कोविड 19 दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्षद शाकिर हुसैन, रईस अहमद, तौफीक अहमद, लईक कुरैशी,गुफरान, जीशांन, फईम जेबा सलमानी, रोहित कुमार, फारूख अंसारी, महबूब आलम, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, एसीएमओ डॉ रश्मि पंत, डॉ अरूण जोशी, अध्यक्ष जनसेवा एकता कमेटी अलीम खां, थाल सेवा राजीव बग्गा, अंजुमन इस्लामियमं कमेटी इनायत हुसैन, आबिद हुसैन, शाहिद आदिल सिद्विकी को सम्मानित किया गया साथ ही दसवी व बारहवी के मेधावी छात्रा हरप्रीत कौर, उमरा, फरहा, माबिया, शबाना, समरीन, बुसरा वारसी, हिना परवीन, सबा अंसारी, आइला, साइना नूरी, बुसरा सिद्विकी, आयशा परवीन, साइस्तिा रानी, आलिया, मुस्कान,अक्सा जाकिर, साफिया, इमला, आलिया, तंजिला, फरीन, अरशी, अमरीन, अमन अंसारी, शायरा फातिमा, मीनाक्षी मैसी, भूमिका नेगी को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ सेंट थेरेसा स्कूल के ईशान को 99.4 प्रतिशत लाने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हुनर योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त जन्नत, जैना, फरहा बी, अर्सी, नेहा, मोहम्मद फैजल को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












