कसाण बैंड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा डेस्क। धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो शनिवार को कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियो (डीएल-3सीसी जेड-8690) अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर लगभग 35 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440