उत्तराखण्ड में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, नौ श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। वाहन में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य किया। बताया जा रहा है की वाहन में सवार लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें -   07 अगस्त 2025 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

यह भी पढ़ें -   बढ़ती उम्र में इन आदतों को रखें सही जिससे आप हमेशा दिखेगें जवान और चुस्त

राज्यपाल ने किया मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद पिथौरागढ़ में हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440