होटल कर्मचारियों को मिला सुमित का साथ, नेता प्रतिपक्ष को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल के एक प्रतिष्ठित होटल प्रबंधन द्वारा कार्यरत 33 कर्मचारियों को कोरोना काल में छंटनी कर दिया था। ज्ञात हो कि उक्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विगत 32 दिनों से उत्तराखण्ड होटल कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलनरत है। गुरूवार को संघ के बैनर तले कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष आवास पहुंचा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण पीसीसी सदस्य सुमित हृदयेश को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें -   लौकी जो शरीर को ठंडक देती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

ज्ञापन उनका कहना था कि विगत एक मार्च से अपनी नौकरी में बहाली हो कर्मचारी आंदोलनरत है। नौकरी के जाने से उनको आर्थिक तंग सामना करना पड़ा रहा है। जिस पर पीसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने तुरन्त ही कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों दूरभाष पर वार्ता करते हुए कोई ठोस निर्णय लेने की बात कही तथा कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी सप्ताह तक कोई हल अवश्य संबंधित अधिकारी निकाल लेंगे। पीसीसी सदस्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनके साथ खड़ी है और उनकी मांगों का निराकरण करने में पूरा प्रयास किया जायेगा।
ज्ञापन देने वालों मुख्य रूप से संघ के महामंत्री नरेन्द्र सिंह पपोला, धीरज कुमार, विमल फर्त्याल, राजेन्द्र जगत, जीसी पाण्डे, दया शंकर, गोपाल सहित आदि पीड़ित कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   जेईई एडवांस्ड 2026 में एपीएस के दो छात्रों ने हासिल की सफलता, विद्यालय का बढ़ाया मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440