दमुवादूंगा के 3 वार्डों में अगस्त से लगेगा हाउस टैक्स, मेयर गजराज बिष्ट ने की बड़ी घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी ने दमुवादूंगा क्षेत्र के तीन नए वार्डों में भवन कर (हाउस टैक्स) वसूलने की तैयारी पूरी कर ली है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि अगस्त महीने से वार्ड 35 (जवाहर ज्योति आंशिक), वार्ड 36 (जवाहर ज्योति प्रथम) और वार्ड 37 (जवाहर ज्योति द्वितीय) में भवन कर वसूली की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। इन तीनों वार्डों में करीब 10 से 12 हजार लोग रहते हैं। वर्षों से कराधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों की यह मांग अब पूरी होने जा रही है।

बिष्ट ने बताया कि दमुवादूंगा का वार्ड संख्या 34 श्ब्यूरा दमुवादूंगा बंदोबस्तीश् पहले से नगर निगम की सुविधाओं में शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वसूली पूरी पारदर्शिता और नगर निगम की गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी।

मेयर ने यह भी जानकारी दी कि 6 जून को शहर की कुछ सड़कों के नाम बदलने को लेकर बैठक की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलने पर नए नामों का औपचारिक एलान होगा।

पार्क सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण मुक्त भूमि का होगा विकास
मेयर बिष्ट ने बताया कि नगर के पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए 5.30 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। साथ ही नगर निगम की टीम ने हाल ही में 20 बीघा अतिक्रमण मुक्त भूमि वापस अपने कब्जे में ली है, जिसका उपयोग आने वाले समय में सार्वजनिक विकास कार्यों में किया जाएगा।

बदलाव की रफ्तार: शनि बाजार नया रूप, मंगलपड़ाव में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कठघरिया में लेबर चौक
उन्होंने कहा कि शनि बाजार को आधुनिक रूप दिया जाएगा। मंगलपड़ाव क्षेत्र में एक नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कठघरिया में लेबर चौक का निर्माण किया जाएगा।

पेयजल व्यवस्था में सुधार, पांच नए वाटर टैंक की तैयारी
पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए नगर निगम पांच नए वाटर फिल्टर टैंक बनाएगा। कार्य की निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान में सिर्फ एक वाटर टैंक कार्यरत है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डबल मर्डर का 6 घंटे में खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी के विरोध पर उतारा मौत के घाट

सीवर लाइन और टैक्स वसूली में तेजी
सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी जोरों पर है। वार्ड 1 से 25 तक 40ः और वार्ड 34 से 60 तक 60ः कार्य पूर्ण हो चुका है। बैंणी सेना की सराहना करते हुए मेयर ने बताया कि उनके माध्यम से 5 मई तक 96 लाख रुपये हाउस टैक्स के रूप में जमा किए जा चुके हैं।

वेंडरों को लाइसेंस जारी, सुरक्षा पर भी जोर
कार्यक्रम के दौरान वेंडरों को लाइसेंस वितरित किए गए। मेयर ने वेंडरों को सत्यापन कराने की अपील की और चेताया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति क्राइम के उद्देश्य से नगर में वेंडिंग गतिविधि न करे।

इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440