स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को हर सुबह कितने गिलास पानी पीने की जरूरत है?

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। और ज्यादा पीने से भी नुकसान होता है। तो आखिर रोज कितना पानी पीना चाहिए?
सुबह उठते है एक ग्लास पानी जरूर पिए
सुबह उठते है एक ग्लास (लगभग 1 लीटर ) गुनगुने पानी जरूर पीना चाहिए इस से पेट साफ भी हो जाता है साथ साथ हमारे सुबह गुनगुने पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म भी सही रहता है क्योंकि सुबह के समय शरीर का मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है इस से उसको समान्य रखने में मदद मिलती है
कितने लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए?
विशेषज्ञों की मानें, तो हमारे शरीर में पानी की आवश्यकता लिंग, उम्र, जीवनशैली, वातावरण और हमारे स्वास्थ्य जैसे विभिन्न कारकों पर यह निर्भर करती है। एक सक्रिय व स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 70 किलो हो, उसे रोज औसतन 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करनेवालों की जरूरत इससे ज्यादा भी हो सकती है।
पानी पीने का सही समय क्या है
सुबह उठने के बाद 2 गिलास पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह खाली पेट पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर की सफाई अच्छी तरह हो जाती है। साथ ही सुबह खाली पेट पानी पीने से कब्ज में भी राहत मिलती है।
खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या फायदा?
पानी पीने के कई फायदे होते हैं। जहां पानी आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है तो वहीं आपके चेहरे की चमक को भी बरकरार रखने में मदद करता है!
-मुंहासें और पिंपल्स नहीं आते
-वजन कम करने में मददगार
-बॉडी को करे डिटॉक्स
-ब्लड सर्कुलेशन को करे ठीक
-बालों का रखे ख्याल
-पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440