गर्मियों में योग करने का सबसे उपयुक्त समय क्या होता है और क्यों

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में थकावट, आलस्य और डीहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। तेज धूप, उमस और लगातार पसीना निकलने की वजह से एनर्जी का स्तर कम हो जाता है, जिससे रोजमर्रा की दिनचर्या पर असर पड़ता है। ऐसे में अगर कोई उपाय शरीर को शीतलता देने के साथ-साथ मेंटल औइर फिजिकल बैलेंस बनाए रख सके, तो वह निस्संदेह योग है। लेकिन इस मौसम में योग करने का सही समय चुनना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत समय पर योग करना शरीर को फायदा देने के बजाय थकावट और जलन जैसी परेशानियां भी दे सकता है।

गर्मी के मौसम में हमारी बॉडी बाहर के वातावरण के तापमान के अनुसार ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि योग अभ्यास से पूरा लाभ मिले और शरीर को कोई अतिरिक्त तनाव न हो, तो आपको समय के साथ-साथ स्थान और योगासन के चयन का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्मियों में योग करने का सबसे उपयुक्त समय क्या होता है और क्यों।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS और 11 PCS अधिकारियों के तबादले, एक क्लिक में देखें पूरी सूची

सुबह का समय
गर्मियों में योग का सबसे सही समय सूर्याेदय से पहले या सूर्याेदय के समय होता है। यह समय इस कारण उपयुक्त माना जाता है क्योंकि

ठंडक और ताजगी
सुबह का वातावरण शुद्ध और ठंडा होता है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और मन एकाग्र होता है।

कम तापमान
सूरज की तेज़ किरणें अभी धरती को तपाना शुरू नहीं करतीं, जिससे पसीना नहीं आता और शरीर जल्दी थकता नहीं।

नैचुरल एनर्जी
इस समय की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है, जिससे प्राणायाम और ध्यान का लाभ कई गुना बढ़ जाता है।

सूर्यास्त से पहले की शाम

  • अगर किसी कारणवश आप सुबह योग नहीं कर सकते तो गर्मियों में योग के लिए दूसरा उपयुक्त समय सूर्यास्त से ठीक पहले यानी शाम 6.00 से 7.30 बजे के बीच का होता है। इस समय दिनभर की थकावट दूर होती है, और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
  • वातावरण थोड़ा शांत और ठंडा हो जाता है, जिससे योगासन में सहजता रहती है।
  • ध्यान और प्राणायाम करने से दिनभर का तनाव कम होता है और नींद भी बेहतर आती है।
  • हालांकि शाम को योग करते समय शरीर पूरी तरह से हाइड्रेटेड होना चाहिए और खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही योग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: हल्द्वानी में SIT की दस्तक, IG नीलेश भरणे ने दिए निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश

दोपहर के समय योग क्यों नहीं करें?

  • गर्मियों में दोपहर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक का समय योग के लिए सबसे अप्रिय और नुकसानदायक समय माना जाता है। इस समय वातावरण बहुत ज्यादा गर्म होता है, जिससे शरीर जल्दी थक जाता है।
  • ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है।
  • हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर आपको किसी कारण दोपहर में योग करना ही है, तो यह जरूरी है कि आप वातानुकूलित या ठंडी जगह में करें, ज्यादा गर्मी बढ़ाने वाले आसनों से बचें और हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें।
    गर्मियों के योग अभ्यास के लिए अतिरिक्त सुझाव
  • हल्के और ब्रीथेवल कपड़े पहनें ताकि शरीर को पर्याप्त हवा मिल सके।
  • योग से पहले और बाद में नारियल पानी, नींबू पानी या सादा जल जरूर लें।
  • ऐसे आसनों का चयन करें जो शरीर को ठंडक दें, जैसे शीतली प्राणायाम, शवासन, बालासन, भुजंगासन, और वज्रासन।
  • ज्यादा उग्र और पसीना बढ़ाने वाले आसनों से बचें जैसे सूर्य नमस्कार के ज्यादा राउंड या गर्म वातावरण में पावर योग।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440