सुबह उठकर कितना पानी पीना चाहिए, जिससे ना पड़े डॉक्टर से पाला? आयुर्वेद में बताया यह राज

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जिंदगी का सबसे बड़ा सुख निरोगी काया कहा जाता है। अगर हमारा शरीर निरोगी नहीं है तो हम दुनिया के किसी भी सुख का आनंद नहीं ले सकते। हमारा शरीर कितना फिट रहेगा, यह हमारी सुबह की आदत पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। काफी लोग सुबह उठते ही पेट साफ करने के लिए सीधे चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन यह आदत गलत होती है। ऐसा करने से पेट में गैस बनती है और शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीने की सलाह देते हैं।

सुबह पानी पीने के फायदे –

सुबह कितना पानी पिएं
डॉक्टरों के मुताबिक सुबह कितना पानी पीना चाहिए, यह प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। इसे किसी फॉर्मूले में नहीं बांधा जा सकता। अगर आपके शरीर की जरूरत एक गिलास पानी में पूरी हो जाती है तो जबरदस्ती 2 या 3 गिलास पानी नहीं पीना चाहिए। यह पानी हमारे शरीर के वात को शांत रखकर पेट की कब्ज को दूर करता है।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

किस चीज में रखा पानी पिएं?
हेल्थ एक्सपर्टों के अनुसार घड़े में रखे पानी को सबसे सही माना जाता है। यह पानी सभी मौसम में एक जैसा रहता है। आप चांदी या तांबे में रखे पानी को भी पी सकते हैं। तांबे के बर्तन में रखे पानी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। हालांकि बीपी के रोगियों को तांबे के बर्तन के पानी को नहीं पीना चाहिए। इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है।

पानी पीने में मौसम का रखें ध्यान
सर्दियों में पानी को थोड़ा गुनगुना करके ही पीना चाहिए। इससे गला और पेट दोनों दुरुस्त रहते हैं। वहीं गर्मियों में घड़े का पानी और कमरे के तापमान पर रखा पानी दोनों सही रहते हैं। आप चाहें तो गर्मियों में भी पानी को हल्का गर्म करके पी सकते हैं। इससे दोनों में फायदा रहता है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

लिवर के रोगी सुबह क्या करें?
जिन लोगों को लिवर में दिक्कत हो, उन्हें सुबह उठकर पानी को गुनगुना गर्म कर लेना चाहिए। इसके बाद एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी लेना चाहिए। ऐसा करने से लिवर की परेशानी धीरे-धीरे दूर होने लग जाती है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे में 70 प्रतिशत पानी है, लिहाजा कभी भी बॉडी में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

पाचन तंत्र हो जाता है मजबूत
डॉक्टरों के मुताबिक रात में सोने के बाद शरीर में कई तरह के हानिकारक टॉक्सिंस बन जाते हैं। सुबह हल्का गर्म पानी पीने से ये टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। साथ ही आंतों की गंदगी भी दूर होती है। रोजाना सुबह- सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और पेट का पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है। सुबह- सुबह पानी पीने से बॉडी का वेस्ट क्लियर हो जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440